Categories

July 29, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

अब स्मार्ट मीटर बनेगा आपके घर की सुरक्षा का भी स्मार्ट प्रहरी

Spread the love

The post अब स्मार्ट मीटर बनेगा आपके घर की सुरक्षा का भी स्मार्ट प्रहरी appeared first on Avikal Uttarakhand.

बिजली बचत के साथ देगा अर्थ लीकेज की भी समय रहते चेतावनी

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। स्मार्ट मीटर अब केवल बिजली की खपत मापने वाला उपकरण नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा और बिजली की बचत का एक भरोसेमंद साथी बन गया है। नवीन तकनीक से युक्त स्मार्ट मीटर में अब ऐसी सुविधा उपलब्ध है, जो घर के विद्युत तंत्र में अर्थ लीकेज (Earth Leakage) होने की स्थिति में उपभोक्ता को समय रहते सचेत करती है।

यूपीसीएल ने अर्थ लीकेज की समस्या स्मार्ट मीटर द्वारा पहचाने जाने पर इस स्थिति को एस०एम०एस० के माध्यम से उपभोक्ताओं को अवगत कराया जाना प्रारम्भ कर दिया गया है। अर्थ लीकेज होने पर स्मार्ट मीटर पर इसका स्पष्ट संकेत प्रदर्शित होता है तथा पंजीकृत मोबाइल नंबर पर तत्काल अलर्ट संदेश भी भेजा जाता है। इससे उपभोक्ता समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई कर सकता है और सभावित दुर्घटनाओं से बच सकता है। इस सुविधा एवं जानकारी से उपभोक्ताओं को निम्नलिखित लाभ होंगेः-

स्मार्ट मीटर के प्रमुख लाभ

विद्युत सुरक्षा में वृद्धि अर्थ लीकेज की समय पर जानकारी मिलने से बिजली के झटके एवं अन्य विद्युत दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है।

अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव वायरिंग में लीकेज या खराबी के कारण उत्पन्न होने वाले जोखिमों की समय पर पहचान होने से आग लगने जैसी घटनाओं की आशंका कम होती है।

अनावश्यक बिजली खपत पर नियंत्रण अर्थ लीकेज के कारण होने वाली अतिरिक्त एवं अनचाही बिजली की खपत से बचाव होता है, जिससे बिजली बिल भी नियंत्रित रहता है।

समय पर सुधार की सुविधा मोबाइल अलर्ट प्राप्त होते ही उपभोक्ता योग्य इलेक्ट्रीशियन से जांच एवं मरम्मत कराकर समस्या का शीघ्र समाधान कर सकता है।

सुरक्षित और स्मार्ट जीवनशैली आधुनिक तकनीक से लैस स्मार्ट मीटर उपभोक्ता को बिजली की बेहतर निगरानी, पारदर्शिता और सुरक्षा प्रदान करता है।
यूपीसीएल का उद्देश्य केवल निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित, जागरूक और तकनीक सक्षम सेवाएं उपलब्ध कराना भी है। स्मार्ट मीटर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो बिजली प्रबंधन को अधिक सरल, पारदर्शी और सुरक्षित बनाता है।

निगम सभी उपभोक्ताओं से अपील करता है कि यदि स्मार्ट मीटर पर अर्थ लीकेज का संकेत दिखाई दे अथवा मोबाइल पर अलर्ट प्राप्त हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। तत्काल अपने परिसर की विद्युत वायरिंग एवं उपकरणों की जांच कराएं। छोटी-सी सावधानी न केवल अनावश्यक बिजली की खपत को रोक सकती है, बल्कि आपके परिवार और संपत्ति की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकती है।

स्मार्ट मीटर अपनाइए बिजली बचाइए, सुरक्षा बढ़ाइए और तकनीक के साथ स्मार्ट भविष्य की ओर कदम बढ़ाइए।

The post अब स्मार्ट मीटर बनेगा आपके घर की सुरक्षा का भी स्मार्ट प्रहरी appeared first on Avikal Uttarakhand.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *