Categories

July 29, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

“विकसित भारत 2047” और “नशा मुक्त भारत” पर मंथन

Spread the love

The post “विकसित भारत 2047” और “नशा मुक्त भारत” पर मंथन appeared first on Avikal Uttarakhand.

नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया जागरूकता का संदेश

केंद्रीय संचार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), क्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम

विधायक बंशीधर भगत ने ‘जी राम जी’ (रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन) को बताया ग्रामीण विकास में मील का पत्थर

दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा ने चित्र प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

अविकल उत्तराखंड

हल्द्वानी। केंद्रीय संचार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), क्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल द्वारा मंगलवार को पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, कालाढूंगी में “विकसित भारत @ 2047” और “नशा मुक्त भारत” अभियान पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम और आकर्षक चित्र प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात, कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ विधायक बंशीधर भगत, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मनीषा जंतवाल और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेखा कत्यूरा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक बंशीधर भगत ने उपस्थित जनसमूह और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित ग्राम सभा कार्यक्रम के अंतर्गत लाया जा रहा “रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन – जी राम जी” निश्चित रूप से ग्रामीण विकास एवं रोजगार के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में नैनीताल जिले की लोकपाल श्रीमती पुष्पा कांडपाल ने इस नए विधेयक और मिशन के विभिन्न प्रावधानों व लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल के विभागीय कलाकारों ने “नशा मुक्त भारत अभियान” पर आधारित नाटक ‘पुनर्वास की आस’ प्रस्तुत किया। इस मार्मिक प्रस्तुति के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इससे दूर रहने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण का सशक्त संदेश दिया गया।

सांस्कृतिक कला उत्थान समिति, खुर्पाताल के कलाकारों द्वारा लोकगीत एवं नृत्यों के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ सरकारी योजनाओं व सामाजिक सरोकारों से भरपूर प्रेरक प्रस्तुतियां दी गईं।

महिला एवं बाल विकास विभाग, कोटाबाग के सहयोग से कार्यक्रम के दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की ‘गोद भराई’ की रस्म संपन्न कराई गई। साथ ही, 6 माह से अधिक आयु के शिशुओं का ‘अन्नप्राशन’ (ऊपरी आहार की शुरुआत) कराकर पोषण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य का संदेश दिया गया।

“विकसित भारत @ 2047” विषय पर स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच एक ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं—अर्चना भट्ट, हिना बिष्ट, वैशाली जलाल, जिया, रचित गंगोला, छाया आर्य और अंजली पांडे आदि को विभाग द्वारा आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल एवं रोचक संचालन शंभू दत्त साहिल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. के. सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से डॉ. मदन गोनल, खंड विकास कार्यालय (कोटाबाग) के अधिकारीगण, केंद्रीय संचार ब्यूरो के अधिकारी व कर्मचारी (दीपक शर्मा, गोपेश सिंह बिष्ट, आनंद बिष्ट, भास्कर जोशी, दीवान सिंह, भूपेंद्र सिंह जड़ौद), तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक जिनमें शोभा चरक, दीपा जोशी, श्रद्धा गुरुरानी तिवारी और शर्मिष्ठा बिष्ट सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

The post “विकसित भारत 2047” और “नशा मुक्त भारत” पर मंथन appeared first on Avikal Uttarakhand.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *