मिशन 2027- उत्तराखंड से होगी सत्ता परिवर्तन की शुरुआत-खड़गे
The post मिशन 2027- उत्तराखंड से होगी सत्ता परिवर्तन की शुरुआत-खड़गे appeared first on Avikal Uttarakhand.
भाजपा ने उत्तराखंड को तबाह किया-खड़गे
रैली से पहले कांग्रेस का कोतवाली में धरना
बेरोजगारी, भर्ती घोटाले,भ्र्ष्टाचार और शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
अविकल उत्तराखण्ड
हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ शनिवार भाजपा सरकार पर तीखे राजनीतिक हमले किए गए। रैली से पहले पुलिस प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के कारण चर्चा में रही।
शनिवार को रामलीला मैदान में खड़गे ने जहां बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, पलायन और सरकारी नीतियों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा, वहीं रैली में आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाहनों को रोके जाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कांग्रेस नेताओं ने हल्द्वानी कोतवाली में धरना दिया। और एसएसपी मंजूनाथ टीसी को खूब खरी खोटी सुनाई। कांग्रेस ने रैली में उमड़ी भीड़ को उत्तराखंड में बदलाव का संकेत बताया।

‘उत्तराखंड से शुरू होगा सत्ता परिवर्तन’
रामलीला मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि उत्तराखंड से इस बार सत्ता परिवर्तन की शुरुआत होगी। उन्होंने उत्तराखंड को देवभूमि और वीरभूमि बताते हुए कुमाऊं और गढ़वाल रेजिमेंट की देश की सुरक्षा में भूमिका का उल्लेख किया।
खड़गे ने कहा कि भाजपा सरकार ने देवभूमि को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटाने का आह्वान किया।
भारत छोड़ो आंदोलन का जिक्र कर भाजपा-आरएसएस पर निशाना
8 अगस्त 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन का उल्लेख करते हुए खड़गे ने भाजपा और आरएसएस पर स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया और उसके नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया।
खड़गे ने कांग्रेस को देशभक्ति की विरासत वाली पार्टी बताते हुए कहा कि कांग्रेस किसी से डरने वाली नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस के देशभक्ति के इतिहास पर सवाल उठाती है, जबकि स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
भर्ती परीक्षाओं और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
कांग्रेस अध्यक्ष ने युवाओं से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि देश में युवाओं को डिग्रियां तो मिल रही हैं, लेकिन रोजगार के लिए जरूरी कौशल और पर्याप्त अवसर नहीं हैं।

उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और भर्ती
अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए खड़गे ने आरोप लगाया कि इससे युवाओं में असंतोष बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नौकरी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, न कि पैसे और राजनीतिक संपर्क के आधार पर। उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं को रोजगार देने की जरूरत पर जोर दिया।
सरकारी प्रचार पर भी उठाए सवाल
खड़गे ने राज्य की भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार जनता के पैसे का इस्तेमाल प्रचार-प्रसार में कर रही है। उन्होंने कहा कि करदाताओं से मिलने वाले धन का इस्तेमाल जनता के हित में होना चाहिए।
उन्होंने ‘डबल इंजन’ सरकार को भी निशाने पर लिया और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार युवाओं, किसानों, छात्रों, गरीबों और संविधान से जुड़े मुद्दों को उठाती रही है।
रैली से पहले कोतवाली में कांग्रेस का धरना
रैली शुरू होने से पहले कांग्रेस नेताओं और पुलिस प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन गई। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता हल्द्वानी कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गए।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि रैली में शामिल होने के लिए बाहरी जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे कार्यकर्ताओं के वाहनों को जगह-जगह रोका जा रहा है। उन्होंने नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया।

गोदियाल ने कहा कि पुलिस का सहारा लेकर जनसभा को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाहनों को रोकना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
कांग्रेस नेताओं के विरोध के बाद पुलिस प्रशासन ने रैली में जाने वाले वाहनों को बैरियरों से आगे जाने देने के निर्देश दिए। इसके चलते रैली के निर्धारित समय में भी बदलाव हुआ और कार्यक्रम दोपहर बाद शुरू हुआ।
रैली में कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद
रैली में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, सह-प्रभारी मनोज यादव, सह-प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक बेहड़, भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक रंजीत रावत, नारायणपाल समेत,ज्योति रौतेला, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रैली के जरिए कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, शिक्षा, पलायन,भ्र्ष्टाचार और सरकार की कार्यशैली को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाने का संकेत दिया। रैली में।उमड़ी भीड़ से उत्साहित कांग्रेस कैंप में विशेष खुशी देखी गयी। वहीं, रैली से पहले पुलिस के खिलाफ कांग्रेस के धरने ने भाजपा-कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव को भी सामने ला दिया।
Pls clik
The post मिशन 2027- उत्तराखंड से होगी सत्ता परिवर्तन की शुरुआत-खड़गे appeared first on Avikal Uttarakhand.
Quick access and no fuss. I love that I can jump straight into my favorite games without any annoying glitches. Very reliable platform. 291jililogin