Categories

March 27, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ संभाला कामकाज!

Spread the love

जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ संभाला कामकाज! जी हा भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने गुरुवार को पूजा-पाठ के बाद पार्टी कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। उन्हें बधाई देने के लिए कई कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं के जोश से लबरेज बिष्ट ने कहा कि वे सभी से एक माला की तरह जुड़कर काम करेंगे।

जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ संभाला कामकाज!

भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट का स्वागत समारोह हल्द्वानी नगर मंडल अध्यक्ष विनीत अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिलाध्यक्ष पद की जो जिम्मेदारी प्रदान की गई है उसे वरिष्ठजनों और नए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है जिसमें सामान्य कार्यकर्ता भी उच्च पद पर आसीन हो सकता है। इसका एक उदाहरण वे खुद हैं। सामान्य परिवार से ताल्लुक होते हुए भी संगठन ने जो कार्य उन्हें सौंपा, उसका अपने निष्ठा और समर्पण भाव से निर्वहन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि प्रताप बिष्ट पूर्व में संगठन में विभिन्न दायित्वों पर रहे हैं। स्वागत समारोह में पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, हेमंत द्विवेदी, दीपक मेहरा, चंदन बिष्ट, शशांक रावत, विधायक सरिता आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, आनंद दर्मवाल, प्रकाश हर्बोला, रेनू अधिकारी, मजहर नईम नवाब, कमल नयन जोशी, प्रदीप जनौटी, राजेंद्र अग्रवाल, संजय दुम्का, विनीत पांडे, भरत नेगी, तरुण बंसल, संजीव कुंवर, डॉ. अनिल कपूर डब्बू,मनीष पाल, भरत सिंह,प्रताप रेकवाल मौजूद रहे।

About The Author