Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

उत्तराखंड-(बड़ी खबर) यहां प्रेमी पर प्रेमिका के बेटे की हत्या का आरोप, पुलिस तलाश में जुटी

Spread the love

Rooraki News- रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में लिव इन रिलेशनशिप में एक महिला के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। जिसमे एक महिला ने प्रेमी पर अपने 12 वर्षीय बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। वही पुलिस के मुताबिक महिला का आरोप है कि बच्चे की हत्या कर एक गठ्ठर में बांधकर बच्चे को कही गंगनहर में फेंक दिया गया है। जिसका एक सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमे एक युवक ले जाते हुए दिख रहा है।

वही सूचना मिलते ही पुलिस भी आनन फ़ानन में मौके पर पहुँची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें एक व्यक्ति सिर पर एक गठर जैसा ले जाते हुए नजर आ रहा है वही पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है। वही एसपी देहात का कहना है महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है साथ ही बच्चे की तलाश के लिए गंगनहर में भी खोताखोरो की टीम लगाई गई है ताकि बच्चे का सुराग हाथ लग सके। वही महिला पिछले 7 साल से दरगाह के आसपास जियारत करने के नाम पर रह रही थी वही महिला गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली हैं।

About The Author