Categories

March 29, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

लालकुआं के इस वरिष्ठ समाजसेवी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

लालकुआं। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त सिंचाई विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी अब्बास अंसारी उम्र 70 वर्ष निवासी संजय नगर हाथीखाना लालकुआं का देर रात 1 बजे दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह अपने पीछे 5 पुत्र तीन पुत्रियों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। स्वर्गीय अब्बास अंसारी के पुत्र पत्रकार मुन्ना अंसारी ने बताया कि दोपहर बाद उनका जनाजा निकाला जाएगा, तथा नगर के कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। वरिष्ठ समाजसेवी अब्बास अंसारी क्षेत्र के तमाम सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भूमिका निभाते थे, तथा हाथीखाना क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के लिए लंबे समय से संघर्षरत थे, उनके इंतकाल पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, रामबाबू मिश्रा, कैलाश चंद पंत, मैकूलाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, भुवन पांडे, दीवान सिंह बिष्ट, जीवन कबडवाल, रविशंकर तिवारी, एजाज हुसैन अंसारी, अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला सहित तमाम गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

About The Author