प्रदेश सरकार ने ईपीएफओ के क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालय खोलने के प्रस्ताव भेजा
The post प्रदेश सरकार ने ईपीएफओ के क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालय खोलने के प्रस्ताव भेजा appeared first on Avikal Uttarakhand.
केंद्र सरकार ने दिया आश्वासन
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। उत्तराखंड में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पृथक क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालयों की स्थापना के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आश्वासन दिया है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने मुख्यमंत्री को भेजे अपने पत्र में बताया है कि ईपीएफओ कार्यालयों की स्थापना अथवा उन्नयन का निर्णय कार्यभार, कार्यक्षेत्र, कर्मचारियों की संख्या, प्रशासनिक आवश्यकता तथा सेवा वितरण की जरूरतों के आधार पर किया जाता है।
उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के बीच कार्यभार के संतुलित वितरण और सेवा प्रदायगी की दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से ईपीएफओ कार्यालयों का युक्तिकरण भी किया गया है।
केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए सभी सुझावों और मांगों को गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है तथा ईपीएफओ के प्रचलित मानकों एवं नीतियों के अनुरूप उन पर निश्चित रूप से विचार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में कर्मचारियों, पेंशनभोगियों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखंड में ईपीएफओ की सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार राज्य के हितों को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेगी।
The post प्रदेश सरकार ने ईपीएफओ के क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालय खोलने के प्रस्ताव भेजा appeared first on Avikal Uttarakhand.