Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन फिर चर्चाओं में:- कोतवाली जाकर दिखाई खूब दबंगई:- लिया कोतवाल का इंटरव्यू…… देखें वीडियो

Spread the love

उत्तराखंड में लंबे समय से चर्चाओं में रहे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने दबंगई के अंदाज में देहरादून की डालनवाला कोतवाली में जाकर न केवल प्रभारी निरीक्षक से अभद्रता की, बल्कि उनका मीडिया वाली स्टाइल में इंटरव्यू भी लिया, फिलहाल पुलिस ने मामले में चैंपियन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।

सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह डालनवाला कोतवाल पर शराब पीकर अभद्रता करने का आरोप लगा रहे हैं, इसके साथ ही वह यह भी कह रहे हैं कि मैं चाहता हूं कि मेरा अल्कोहल मीटर से जांच की जाए कि मैंने शराब पी है या नहीं क्योंकि कोतवाल कप्तान को जाकर यह कह सकता है कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने शराब पी रखी थी। जिसके लिए पुलिस कर्मियों से बार-बार जिद करते दिखाई देते हैं कि उनकी अल्कोहल मीटर से जांच की जाए।
वायरल वीडियो मे विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन कोतवाल का वीडियो बनाकर इंटरव्यू भी लेते दिखाई देते हैं इसमें वह कोतवाल से सवाल करते हैं और अपना परिचय देते हैं।

जिसके बाद डालनवाला कोतवाल एनके भट्ट पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच संवाद होता है जिसमें कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन कोतवाल पर शराब के नशे मे होने का भी आरोप लगाते हैं।

हालांकि इस पूरे मामले मे डालनवाला कोतवाल एन. के भट्ट ने धारा 186, 353 व 506 के तहत पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।

About The Author