Categories

May 9, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए 9 दावेदार मैदान में! जगदीश पंत का नाम चर्चा में! कई नए चेहरे भी उतरे मैदान में! पूरी डिटेल पढ़ें जीवन की कलम से…

Spread the love

बिंदुखत्ता । भाजपा मण्डल अध्यक्ष के लिए आज यहां स्वयंबर गार्डन में राय शुमारी के लिए पर्यवेक्षक आए थे। पर्यवेक्षकों के सामने 9 लोगों ने दावेदारी की है जिसमें वरिष्ठ नेता जगदीश पंत का नाम भी शामिल है। पर्यवेक्षकों ने अलग शक्ति केंद्र प्रभारी और अन्य गणमान्य लोगों से भी जानकारी ली। इस रायशुमारी के बाद चर्चा के अनुसार वरिष्ठ नेता जगदीश पंत प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं क्योंकि वह लंबे समय से इस पद के दावेदार भी रहे हैं कई बार उन्होंने दूसरों के लिए अपनी इच्छा को मारा है। देखना होगा किसे मंडल अध्यक्ष बनाया जाता है। सभी दावेदार अपने अपने दावे भी कर रहे हैं। संगठन किसे कमान देता है अलग विषय है। जगदीश पंत का परिवार लंबे समय से भाजपा के लिए समर्पित रहा है इसलिए लोगों को उम्मीद है जगदीश पंत को पार्टी बिंदुखत्ता की कमान दे सकती है। समाचार लिखे जाने तक 9 दावेदार मैदान में डटे थे। जल्द कुछ दिन में मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिए जाएंगे।

About The Author