Categories

August 7, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

शादी की बहार कर रही बीमार, वायरल बुखार ,जुखाम से बचाव के लिए डॉक्टर की महत्वपूर्ण टिप्स, क्या महत्वपूर्ण टिप्स दिए डॉ दीक्षा पांडे-( देखें वीडियो)

Spread the love

शादी की बहार कर रही बीमार, वायरल बुखार ,जुखाम से बचाव के लिए डॉक्टर की महत्वपूर्ण टिप्स, क्या महत्वपूर्ण टिप्स दिए डॉ दीक्षा पांडे-( देखें वीडियो)

मनोज कांडपाल- मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव और आजकल चल रही शादियों की बहार के चलते। पिछले 15 दिनों में सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों की ओपीडी में वायरल बुखार के केसों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

वही डॉक्टर दीक्षा पांडे का कहना है कि लोग शादियों में जाएं तो डीजे पर डांस करने के बाद एकदम से बाहर ना निकले और ठंडी चीज आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक ,इत्यादि से भी परहेज करें।
वही डॉक्टर दीक्षा पांडे कहती है कि वायरल बुखार या जुखाम होने की स्थिति में अपने टूथब्रश को अवश्य बदलें। किसी फिजीशियन से कंसल्ट जरूर करें। जिस तरह से ठंड का मौसम बना हुआ है कभी मौसम साफ तो कभी बारिश का मौसम और कभी तेज धूप हो जाने के कारण इसका शरीर पर प्रभाव पड़ता है। गले में खराश ,बुखार ,सर्दी ,खांसी, शरीर में दर्द ,बंद नाक, सर दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। गर्म कपड़े पहनना न भूलें।

डॉक्टर दीक्षा पांडे ने बताएं टिप्स-

  1. सूप चाय गर्म पानी का सेवन करें
  2. एक गिलास गर्म दूध मैं एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पिए।
  3. तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा बना कर पीए।
  4. शहद और अदरक कारस हल्का गर्म कर पीए।
  5. सुबह-शाम नमक के पानी से गरारे करें।

About The Author