Categories

September 24, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी-(बड़ी खबर) आंचल के दूध उत्पादकों को बड़ा फायदा, दुग्ध संघ ने लिया यह निर्णय

Spread the love

लालकुआं- नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के सामान्य निकाय बैठक में लिए गए निर्णय के बाद नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने अपने दूध उत्पादकों को दो रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मूल्य वृद्धि की घोषणा की है। मूल वृद्धि की घोषणा करते हुए नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि 9 फरवरी से 29000 दूध उत्पादकों को इस दूध मूल्य वृद्धि का फायदा होगा। उन्होंने बताया कि यह निर्णय बोर्ड बैठक में लिये गये निर्णय के बाद लिया गया है । गौरतलब है कि नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ प्रतिदिन एक लाख पांच हजार लीटर दूध की दूध उत्पादकों से खरीद करता है। जो पहले ₹41 प्रति लीटर के हिसाब से खरीदता था। अब वह ₹43 प्रति लीटर के हिसाब से दुग्ध उत्पादकों से दूध खरीदेगा ।।

About The Author