Categories

September 24, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

उत्तराखण्डहल्द्वानी में बर्थडे पार्टी बनी जंग का मैदान………. युवकों ने एक-दूसरे को दुकानों में घुसकर पीटा………….. देखें वीडियो…….. . …

Spread the love

हल्द्वानी स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित बर्थडे पार्टी में मुंह पर केक लगाना बर्थडे बॉय को इतना असहज लगा कि जन्मदिन के जश्न में जमकर हाथापाई हो गई। और बर्थडे कार्यक्रम जंग के मैदान में तब्दील हो गया। पूरा मामला ऊंचापुल मुखानी थाने का है, जहां पर कुछ युवा जन्मदिन मनाने के लिए एक रेस्टोरेंट में बैठे थे, इसी दौरान मुंह पर केक लगाने के समय जमकर कहासुनी हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह युवाओं का झुंड एक दूसरे से मारपीट कर रहा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि पुलिस को इसकी सूचना मिली थी, थाना मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे युवाओं के चालान भी किए गए, फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है, सीओ धौनी ने कहा पुलिस नियम अनुसार कार्रवाई कर रही है,
लेकिन किसी भी तरह से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है, आगे इस तरह की घटना दोबारा से किसी होटल या रेस्टोरेंट में ना हो उसको लेकर भविष्य में सख्ती की जाएगी।

About The Author