Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

सेंचुरी पेपर मिल को मिला ग्रीन टेक एवार्ड, उद्योग जगत में स्थापित की नई कीर्ति

Spread the love

लालकुआँ/ उद्योग जगत में सेंचुरी पेपर मिल को एक और नई पहचान मिली है ग्रीन टेक पुरुस्कार प्राप्त कर मिल ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है
उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण एवं मानव संसाधन के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह अंतरराष्ट्रीय पुरुस्कार प्रदान किया जाता है
सेंचुरी मिल के एच आर हैड श्री अरुण प्रकाश पाण्डेय ने बताया सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग सेंचुरी मिल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी निरन्तर कार्य किया जाता है जिसके चलते मिल को ग्रीन टेक अवार्ड प्रदान किया गया है श्री पाण्डेय ने कहा कि यह अवार्ड समस्त मिल परिवार के लिए गौरवपूर्ण बात है और सभी साथी बधाई के पात्र है

उन्होंने कहा परियोजनाओं, उत्पादों और पर्यावरण की सुरक्षा में सेंचुरी का योगदान सर्वत्र निष्ठामय रहा है पर्यावरण-अनुकूल मानव संसाधन प्रथाओं को अपनाने से हरियाली का वैभव बना रहता है
श्री पाण्डे ने कहा मानव संसाधन किसी भी संस्था की सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति है जो कर्मचारियों के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पर्यावरणीय पहलों से संबंधित हरित मानव संसाधन प्रयासों के परिणामस्वरूप अन्य ठोस लाभों के अलावा दक्षता में वृद्धि, लागत में कमी, कर्मचारी प्रतिधारण और उत्पादकता में सुधार का क्रम है। इन सबके प्रति सेंचुरी प्रतिबद्ध है

ग्रीन टेक पुरुस्कार प्राप्त होनें पर
उद्योग जगत में सेंचुरी को एक और नई पहचान मिली है एक बार फिर देश व दुनिया में मिल का नाम रोशन होने से सर्वत्र प्रसन्नता का वातावरण है
यह सम्मान मिलने पर आपार हर्ष व्यक्त करते हुए लोगों ने कहा कि यह सम्मान समस्त सेंचुरी परिवार सहित राज्य के लिए गौरव का विषय है

About The Author