Categories

May 15, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

करवा चौथ शादीशुदा महिलाएं रखती हैं यह व्रत और करती है लंबी उम्र की कामना

Spread the love

करवा चौथ पूजन शुभयोग व चाँद निकलने का सही समय-Hm24x7news

Hm24x7news–
करवा चौथ भारत में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक हिंदू त्योहार है।

करवा चौथ पर बन रहे विशेष शुभ योग- 1 नवंबर 2023 यानी करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग का संयोग बन रहा है। सुबह 06:33 बजे से 2 नवंबर को सुबह 04:36 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा इस दिन शिव योग का भी संयोग बन रहा है। शिव योग 1 नवंबर को दोपहर 02:07 बजे शुरू होगा।

करवा चौथ का त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।इस साल यह व्रत 1 नवंबर 2023 बुधवार को है।

इस दिन महिलाएं सूर्योदय के साथ व्रत प्रारम्भ करती है और चंद्र दर्शन तक व्रत रखती है।इस व्रत में चांद को देखकर अर्ध्य दिया जाता है और उसके बाद ही व्रत पूर्ण होता है।दिल्ली में करवाचौथ का चांद रात 8बजकर 16 मिनट पर नजर आएगा।अलग अलग जगह पर चाँद निकलने का समय अलग होगा।वहीँ उत्तराखंड के हल्द्वानी में इसका समय 08:04 मिनट है।

About The Author