Categories

May 8, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

डीएम वंदना सिंह ने किया बी.डी. पांडे जिला अस्पताल का निरीक्षण, चिकित्सकों से कहा – “90% माइंडसेट, 10% समस्या”

Spread the love

नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सोमवार को नैनीताल के एकमात्र संचालित सरकारी अस्पताल, बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों और स्टाफ से अस्पताल की व्यवस्थाओं, उपकरणों एवं मरीजों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

चिकित्सकों को सलाह – ‘रैफर कम करें, इलाज पर ध्यान दें’

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि चिकित्सकों का आत्मविश्वास ही मरीजों का विश्वास बढ़ाता है। उन्होंने स्पष्ट किया –
“90 प्रतिशत इलाज चिकित्सक के माइंडसेट और संवाद शैली पर निर्भर करता है, मात्र 10 प्रतिशत वास्तविक समस्या होती है।”
उन्होंने डॉक्टरों को प्रेरित करते हुए कहा कि हल्द्वानी या अन्य बड़े अस्पतालों के डॉक्टरों की तरह यहां के चिकित्सक भी समान रूप से योग्य हैं। फर्क केवल रैफर करने और इलाज करने की प्रवृत्ति का है।

मशीनों की मरम्मत और नई मांगें जल्द होंगी पूरी

जिलाधिकारी ने अस्पताल में खराब पड़ी मशीनों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि उन्हें AMC (वार्षिक अनुबंध) के तहत तत्काल ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि जहां नई मशीनों की आवश्यकता है, वहां प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भेजे जाएं।
महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की कमी पर उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्ताव भेजने पर पुरुष अस्पताल के तकनीशियन से इसे संचालित कराया जा सकता है।

अस्पताल का व्यापक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान डीएम ने ओपीडी, सीनियर सिटीजन रूम, सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ऑर्थो वार्ड, जेरियाट्रिक वार्ड, आईसीयू, ऑक्सीजन पंप, चिल्ड्रन वार्ड, बर्न वार्ड, जनरल वार्ड, एनबीएसयू और लेबर रूम सहित विभिन्न इकाइयों का जायजा लिया।
पानी रिसाव की समस्या पर उन्होंने छत की चादर बदलने के निर्देश दिए। वहीं ओटी टेक्नीशियन की कमी और एक्स-रे मशीन के खराब होने की जानकारी पर उन्होंने प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा।

महिला अस्पताल में सिजेरियन से अधिक सामान्य प्रसव

निरीक्षण के दौरान महिला अस्पताल की पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्भयाल ने बताया कि यहां अधिकतर डिलीवरी नॉर्मल होती हैं, जबकि रेफर किए जाने वाले मामलों में प्रीमैच्योर डिलीवरी और वेंटिलेटर की कमी प्रमुख कारण रहते हैं।
डीएम ने प्रश्न किया कि क्या NICO और PICO सुविधाओं के बाद यहां जटिल ऑपरेशन संभव हो पाएंगे? जिस पर चिकित्सकों ने स्टाफ और स्थान की कमी को बड़ी बाधा बताया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकता

पुरुष अस्पताल के पीएमएस डॉ. टी.के. टम्टा ने बताया कि अस्पताल को पीडियाट्रिशन, ऑर्थो सर्जन और ईएमओ जैसे पदों की तत्काल आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि इन सभी जरूरतों पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. एच.सी. पंत, पीएमएस डॉ. टी.के. टम्टा, डॉ. अनिरुद्ध गंगोला, पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्भयाल सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। वहीं एसडीएम नवाज़िश खलिक भी निरीक्षण में डीएम के साथ रहे।

About The Author

More Stories