Categories

May 9, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

तेज आंधी से घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरा, 4 की मौत, CM शिंदे के किया मुआवजे का ऐलान

Spread the love

Mumbai Rains Live: मुंबई में खराब मौसम की वजह से सड़क से लेकर हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं. घाटकोपर में एक बिलबोर्ड के गिर जाने से 50 से अधिक लोग जख्मी हो गए. मुंबई पुलिस ने इसकी पुष्टि की है.

महाराष्ट्र के कई इलाकों में सोमवार (13 मई) को तेज आंधी के साथ बारिश हुई. घाटकोपर इलाके में सोमवार को तेज बारिश और आंधी के दौरान एक होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गई, जिससे 54 लोग घायल हो गए, जबकि 100 अन्य के दबे होने की आशंका है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि हादसा दोपहर चार बजकर करीब 30 मिनट पर छेदानगर जिमखाना के नजदीक हुआ.    उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया. 

अधिकारी ने बताया, ‘‘हादसे में कम से कम 35 लोग घायल हुए हैं, जबकि 100 अन्य लोगों के होर्डिंग के नीचे दबे होने की आशंका है.’’उन्होंने बताया कि मौके पर एंबुलेंस भी भेजे गए हैं.  बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आयुक्त भूषण गगरानी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी मौके पर बचाव कार्य के लिए पहुंच गई है. उन्होंने बताया कि क्रेन और गैस कटर को भी बचाव अभियान के लिए मौके पहुंचाया गया है.  अधिकारी ने बताया, ‘‘घायलों को नगर निगम द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया है.’’ 

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने घाटकोपर की घटना पर कहा कि इस मामले में हाई लेवल इंक्वायरी के आदेश दिए हैं. प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है और घायलों का इलाज राजावाड़ी अस्पताल में किया जा रहा है.

About The Author