Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

चलती बस में ड्राइवर को आया हार्टअटैक, कई गाड़ियों को रौंदा, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Spread the love

मध्य प्रदेश के जबलपुलर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मेट्रो बस चला रहे ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद जो भी सामने आया, वह रौंदते चला गया। इसी दौरान ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल एक वृद्ध की मौत हो गई है। इसके अलावा दो बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कोतवाली थाना के इलाके में हुई है। पुलिस ने बताया कि बस आधारताल से रानीताल के लिए निकला था। जैसे ही बस दमोह नाका के पास पहुंची तो तभी ये हादसा हो गया। पलिस ने आगे बताया कि सूचना मिलते ही पहुंचे थे लेकिन हमें ड्राइवर मृत हालत में मिला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे एक बस कई लोगों रौंदते आगे बढ़ रहा है। गनीमत रही कि आगे फुटपाथ से टकराकर बस रुक जाती है।

About The Author