Categories

September 22, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

मौसम विभाग ने किया दिल्ली-यूपी सहित पांच राज्यों में ठंड बढ़ने के साथ ही कुछ एक राज्यों में बर्फ बारिश का अलर्ट

Spread the love

Hm24x7news

रिपोर्टर- मनोज कंडवाल

उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी और कोहरा तो दक्षिण भारत के कुछ जगहों पर बारिश के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। पूर्वोत्तर के राज्यों में कोहरे से जनजीवन पर असर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 5-10 सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जगहों पर सुबह कोहरा भी देखा जा रहा है।आईएमडी ने बताया कि इन जगहों पर 20 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा। पश्चिमी यूपी, हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे रह सकता है। सुबह-शाम कोहरा पड़ेगा। दिन में मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखा गया और उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा देखा गया। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे अमृतसर-0, पटियाला-500; यूपी के घूरपुर-200, लखनऊ और वाराणसी-500, पूर्णिया-200, गुवाहाटी-200, त्रिपुरा के कैलाशहर-500 मीटर विजिबिलिटी था। अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु, केरल, दक्षिण कर्नाटक के इलाके, लक्ष्यद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। 16 और 17 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की वजह से भीषण ठंड पड़ रही है। इसके अलावा देश के अन्य भागों में मौसम सामान्य रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है।दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली के सफदरजंग में आज न्यूनतम तापमान 4.9°C दर्ज किया गया है। यह इस सीजन में दिल्ली का सबसे न्यूनतम तापमान का स्तर है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों में दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

वायु प्रदूषण से नहीं मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से लोगों को आज भी राहत नहीं मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

About The Author