Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

जंगपुरा के जंग में हारे AAP के दिग्गज मनीष सिसोदिया, सीट बदली लेकिन किस्मत ने दिया धोखा

Spread the love

दिल्ली चुनाव परिणाम 2025

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को झटका लगा है. पूर्व सीएम मनीष सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा है. वो जंगपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे थे.

Jangpura Assembly Constituency: आम आदमी पार्टी (AAP) ने न सिर्फ दिल्ली की सत्ता गंवाई है, बल्की उसके दिग्गजों को भी हार का सामना करना पड़ रहा है. पूर्व उप-मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल के करीबी मनीष सिसोदिया को जंगपुरा विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा है. बीजेपी के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने उन्हें हराया है.

सिसोदिया पटपड़गंज सीट से दो बार विधायक रहे. 2020 में उन्हें काफी कम वोटों से जीत मिली थी. इस बार पार्टी ने उन्हें जंगपुरा से टिकट दिया. अब उन्हें यहां भी हार मिली है.

विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि जंगपुरा विधानसभा का चुनाव हम सभी कार्यकर्ताओं ने मिल कर लड़ा. 600 वोट से हम पीछे रह गए. जो उम्मीदवार जीतें हैं, मैं उन्हें बधाई देता हूं.

About The Author