Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

Spread the love

हल्द्वानी: मशहूर श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंघल की कार भीषण आग की चपेट में, बाल-बाल बचे

Date: 6 सितंबर 2025 | Location: हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड | Category/Tag: लोकल / ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नीलकंठ हॉस्पिटल के मशहूर श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंघल की चलती कार अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि इस हादसे में डॉक्टर बाल-बाल बच गए

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, डॉ. गौरव सिंघल दोपहर में रामपुर रोड स्थित अपने अस्पताल नीलकंठ हॉस्पिटल से घर लौट रहे थे। गांधी स्कूल वाली रोड पर मोर्चरी के सामने उनकी कार से अचानक धुआं उठने लगा

हालात को देखते हुए डॉ. सिंघल ने गाड़ी को तुरंत साइड में लगाकर बाहर निकल आए। मुश्किल से 10 सेकंड में ही कार में आग की लपटें उठने लगीं

सड़क पर यह नजारा देख आसपास का ट्रैफिक रुक गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई

सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कार में लगी आग पर काबू पाया और यातायात को सुचारु किया

नोट: इस हादसे में किसी की जान बच जाने के कारण बड़ी त्रासदी टल गई।

About The Author