Categories

May 15, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे


हल्द्वानी के रामलीला मैदान क्षेत्र में युवक का शव मिलने से सनसनी!

हल्द्वानी युवक शव बरामद
Spread the love

हल्द्वानी। शहर के व्यस्त रामलीला मैदान क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब गुरुद्वारा के पीछे स्थित जगन्नाथ गली के एक खाली प्लॉट से एक युवक का शव बरामद हुआ।

मृतक की पहचान सुभाष (निवासी – कोलकाता, पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पेशे से ज्वेलरी कारीगर था और बीते कुछ समय से हल्द्वानी में रह रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साथ ही, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

About The Author