Categories

March 27, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

Breaking: भूकंप से नेपाल में 6 लोगों की मौत, पिथौरागढ़ में सुबह फिर महसूस किये गये भूकंप के झटके…

Spread the love

भूकंप से जुड़ी बड़ी खबर इस समय नेपाल से आ रही है, नेपाल के डोटी जिले में भूकंप के चलते एक मकान गिरने से 6 लोगों की मौत की खबर है, बताया जा रहा है की हादसा देर रात हुआ, दूसरी बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सुबह करीब 6:27 पर दोबारा भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 आंकी गई है, 4 घंटे के अंदर दो बार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है, हालांकि उत्तराखंड में अभी तक किसी भी प्रकार की कोई जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है और आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन की टीमें जानकारी में जुटी है, कल देर रात 1:56 पर भूकंप के झटके उत्तराखंड दिल्ली,एनसीआर और नेपाल में महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.3 बताई जा रही है,

About The Author