Categories

June 22, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

रानीखेत की निवेदिता ने पास की यूजीजी नेट की परीक्षा, परिवार में खुशी

Spread the love

रानीखेत/ देवभूमि उत्तराखंड के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। लगातार घोषित हुए यूजीसी नेट के परीक्षा परिणामों में भी राज्य के क‌ई प्रतिभावान युवाओं ने सफलता हासिल की है। इसी के चलते देवभूमि उत्तराखंड की एक और बेटी से हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने मनोविज्ञान विषय से यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। खबर अल्मोड़ा जिले के रानीखेत से है जहा रानीखेत निवासी निवेदिता जोशी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। आपको बता दे की मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र निवासी एवं आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की पूर्व छात्रा निवेदिता जोशी ने मनोविज्ञान विषय से यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। बता दें कि निवेदिता ने अपनी स्नातक की शिक्षा वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान एवं परास्नातक (मनोविज्ञान) की शिक्षा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से प्राप्त करने वाली निवेदिता के पिता खजान जोशी एवं माता कविता जोशी दोनों व्यवसाई हैं। निवेदिता ने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है//// कैलाश पुजारी///

About The Author