Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार पीएचडी की छात्रा को कुचला………… दर्दनाक मौत………….. परिवार में मचा कोहराम…………

Spread the love

उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना के चलते पंडित शैलेन्द्र शास्त्री, निवासी देवप्रयाग की पुत्री नंदिनी_कोटियाल जो हेमवती नंदन बहुगुणा विश्व विद्यालय संस्कृत विभाग में पीएचडी कर रही थी, का आज सुबह देवप्रयाग से श्रीनगर जाते हुए मलेथा के पास स्कूटी से हुई दुर्घटना के चलते शोध छात्रा की मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलेथा में पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ़्तार आ रही विश्वनाथ बस ने आगे चल रही स्कूटी पर जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 24 साल की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया। मृतक छात्रा की पहचान देवप्रयाग निवासी नंदिनी कोठियाल के रूप में हुई है। वह गढ़वाल विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में पीएचडी कर रही थी। हादसे के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक हादसा कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के मथेला स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। छात्रा देवप्रयाग से अपनी स्कूटी पर सवार होकर श्रीनगर जा रही थी, तभी देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रही एक बस ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। नंदिनी गढवाल विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग से पीएचडी कर रही थी। नंदिनी की मौत की खबर के बाद से देवप्रयाग से लेकर श्रीनगर में शोक की लहर है। पुलिस ने पंचनामा भरकर नंदिनी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं जिस बस से हादसा हुआ, उसे भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस बस ड्राइवर की तलाश कर रही है।

About The Author