Categories

July 20, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

एक्शन- पुलिस ने हरिद्वार में उतारे दर्जनों लाउडस्पीकर

Spread the love

The post एक्शन- पुलिस ने हरिद्वार में उतारे दर्जनों लाउडस्पीकर appeared first on Avikal Uttarakhand.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के  तहत  चला विशेष अभियान

94 ध्वनि विस्तारक यंत्र हटाए गए

नियम उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

अविकल उत्तराखण्ड

हरिद्वार। सुप्रीम कोर्ट के ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने संबंधी दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन के लिए हरिद्वार पुलिस ने जनपदभर में विशेष अभियान चलाया। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक धार्मिक स्थलों पर लगाए गए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निरीक्षण किया गया।

अभियान के दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित हो रहे कुल 94 लाउडस्पीकर धार्मिक स्थलों से हटवाए गए। इनमें शहर क्षेत्र के 31 तथा देहात क्षेत्र के 63 लाउडस्पीकर शामिल हैं।
संबंधित व्यक्तियों, प्रबंधकों और समितियों को भविष्य में बिना सक्षम अनुमति तथा निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन किए बिना लाउडस्पीकर संचालित नहीं करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित अधिनियमों और नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
हरिद्वार पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक शांति और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Pls clik

यूपीसीएल के एमडी ने चंबा विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया

गोल्डन कार्ड की प्रमुख समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू

The post एक्शन- पुलिस ने हरिद्वार में उतारे दर्जनों लाउडस्पीकर appeared first on Avikal Uttarakhand.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *