Categories

May 8, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

नैनीताल जिले में भारी बारिश के चलते सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Spread the love

हल्द्वानी न्यूज़– लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने नैनीताल जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग ने जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

एहतियातन, नैनीताल जिला प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। साथ ही अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को सुरक्षित घर पर रखें और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।

प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत व बचाव कार्य किया जा सके। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

About The Author