Categories

September 22, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

गौला नदी के किनारे 12 साल की बालिका से जबरन दुष्कर्म का प्रयास………… सफल न होने पर आरोपी ने पत्थर से सिर और जबड़ा कुचला………. गंभीर हालत में एसटीएच में भर्ती………… पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी………….

Spread the love

हल्द्वानी। गौला नदी के किनारे झाड़ियां में राजपुरा गेट पर मंगलवार शाम एक 12 वर्षीय बालिका के लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका को हॉस्पिटल भेजा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, 12 वर्षीय बालिका राजपुरा के रहने वाली है. बालिका के सिर और मुंह के जबड़े को पत्थरों से कुचला गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस को सूचना मिली कि राजपुरा गेट पर एक बालिका लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ी हुई है मौके पर पहुंची पुलिस बालिका को 108 सेवा से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भेजा जहां उसका इलाज चल रहा है, बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है। जबड़ा और सर को पत्थर से कुचला गया है।

बताया जा रहा है कि बालिका के पिता नदी में रेता लेने गए थे इस दौरान दोपहर बालिका अपने पिता को खाना देने नदी को गई लेकिन बालिका अपने पिता के पास नहीं पहुंची पिता जब नदी से घर लौटा तो घर पर बालिका नहीं थी परिजनों ने जब बालिका की तलाश की तो पता चला कि बालिका को लहूलुहान हालत में पुलिस अस्पताल ले गई है, फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

वरिष्ठ उपरीक्षक विजय मेहता का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है बालिका पर किसने हमला किया है आरोपी की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि बालिका पर हमला करने वाले ने पहले दुष्कर्म का प्रयास किया, झाड़ियां में बालिका से उसके साथ हुए संघर्ष के निशान भी पुलिस को दिखाई दिए, अपने प्रयास में कामयाब नहीं होने पर उसने बालिका के सिर एवं मुंह में पत्थर से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, तथा फरार हो गया, घटनास्थल पर ही बालिका द्वारा ले जाए जा रहे खाने और नमकीन के पैकेट पड़े मिले हैं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। तथा बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके सिर में गहरी चोट के निशान है।

About The Author