Categories

August 22, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हरिद्वार में अवैध निर्माण और कॉलोनियों पर चला प्राधिकरण का डंडा

Spread the love

The post हरिद्वार में अवैध निर्माण और कॉलोनियों पर चला प्राधिकरण का डंडा appeared first on Avikal Uttarakhand.

पांच स्थानों पर कार्रवाई, निर्माण सील कर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

अविकल उत्तराखंड

हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने जिले में बिना अनुमति कराए जा रहे निर्माण और अवैध कॉलोनी विकसित करने के खिलाफ कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने पांच स्थानों पर अनधिकृत निर्माण को सील करने के साथ जेसीबी की मदद से अवैध प्लाटिंग और विकास कार्य ध्वस्त किए।

प्राधिकरण के अनुसार न्यू गढ़वाली तड़का ढाबा के सामने, श्यामपुर कागड़ी में करीब 30×40 फीट क्षेत्रफल में भूतल पर निर्माण कराया जा रहा था। वहीं जियापोता-जमालपुर मार्ग स्थित मंगल मूर्ति विहार में मयंक शर्मा और मोहित शर्मा द्वारा करीब 35×45 फीट क्षेत्र में आरसीसी कॉलम खड़े किए जा रहे थे।

देहरादून मुख्य मार्ग, चौली शहाबुद्दीन, भगवानपुर में नदीम द्वारा करीब 6 से 8 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसी तरह अरोड़ा प्रॉपर्टी, छांगा माजरी में हेमकुमार भसीन द्वारा करीब 7 से 8 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था।
भगवानपुर टोल प्लाजा के पास जोनी, संदीप और अन्य हितबद्ध व्यक्तियों द्वारा करीब 10 से 15 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला सामने आया।

प्राधिकरण ने बताया कि सभी मामलों में संबंधित अधिनियम की धाराओं के तहत वाद दायर किए गए थे। निर्माण कार्य रोकने के निर्देशों के बावजूद काम जारी रहने पर टीम ने मौके पर कार्रवाई की। अनधिकृत निर्माणों को सील करने के साथ जेसीबी से अवैध प्लाटिंग और विकास कार्य ध्वस्त किए गए।
प्राधिकरण ने मौके पर मौजूद निर्माणकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि सक्षम प्राधिकारी से स्वीकृति लिए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण अथवा विकास कार्य न किया जाए।

The post हरिद्वार में अवैध निर्माण और कॉलोनियों पर चला प्राधिकरण का डंडा appeared first on Avikal Uttarakhand.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *