Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी- नहर कवरिंग को लेकर प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने दिए सख्त निर्देश…

Spread the love

Haldwani news जनता बैंकेट हॉल से लेकर तिकोनिया तक नहर कवरिंग के कार्य का नगर मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने प्राधिकरण की टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। जहां उनके द्वारा नहर कवरिंग के कार्य की गुणवत्ता देखी गई,

इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने नहर कवरिंग का कार्य कर रहे ठेकेदार को समय बद्ध तरीके से पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया की नहर कवरिंग का लगभग 300 मीटर लंबाई में प्रीकास्ट कंकरीट स्लैब रखे जाने को लेकर तैयार हो चुकी है,

एक सप्ताह के अंदर नहर में स्लैब लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी, ऋचा सिंह ने कहा नहर कवरिंग की कुल लंबाई 1.264 किलोमीटर है, जिसमे 500 गाड़ियों की पार्किंग विकसित की जाएगी।

About The Author