Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

उत्तराखंड में चक्का जाम रहेगा, नहीं चलेंगे ऑटो-विक्रम

Spread the love

उत्तराखंड में 29 नवंबर को पूरे राज्य में ऑटो और विक्रम का चक्का जाम रहेगा। राज्य भर में कहीं भी ऑटो विक्रम नहीं चलेंगे।

दरअसल हाल ही में 10 साल पुराने ऑटो विक्रम को मार्च 2023 तक सड़कों से हटाने की डेडलाइन बताई गई है। हालांकि ये नियम अभी देहरादून, डोईवाला और ऋषिकेश, हरिद्वार में लागू किया गया लेकिन संगठन ने विरोध शुरु कर दिया है।

इसके साथ ही राज्य में गाड़ियों के फिटनेस सेंटर की कमी भी एक बड़ा मुद्दा है। देहरादून महानगर सिटी बस सेवा महासंघ ने एक ही फिटनेस सेंटर में जांच के लिए गढ़वाल के सभी वाहनों को भेजे जाने का विरोध किया है। महासंघ की मांग है कि हर जिले में कम से कम दो फिटनेस सेंटर खोले जाएं। वहीं एक ही कंपनी को फिटनेस सेंटर का काम देने पर भी महासंघ की आपत्ति है।

इसके साथ ही सीएनजी पंपों की कमी भी एक बड़ा मसला है। ऑटो और विक्रम वालों का कहना है कि सरकार ने सीएनजी पंप खोले नहीं हैं और वो डीजल से चलने वाले ऑटो विक्रम बंद कर रहे हैं। ऐसे में आम जनता को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।


वहीं 29 नवंबर को ऑटो और विक्रम चालक अपने वाहनों को लेकर विधानसभा के घेराव के लिए भी पहुंच रहें हैं। ऐसे में विधानसभा के आसपास से गुजरने वालों को असुविधा होना तय है।

About The Author