नगर पंचायत द्वारा सरकारी धन की बंदरबाँट पर घमासान, भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया धरना प्रदर्शन आज पांचवे दिन भी रहा जारी, जानें क्या है पूरा मामला…..

नगर पंचायत द्वारा सरकारी धन की बंदरबाँट पर घमासान,
लाल कुआं।नगर पंचायत लालकुआं में हो रही अनियमितताओ की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा तहसील परिसर लालकुआँ में धरने पर बैठा।
आपको बता दें की लालकुआँ नगर पंचायत में लंबे समय से विकासकार्यो के नाम पर भारी धांधली कर सरकारी धन को ठेकेदारों से मिलकर दुरुपयोग करने से क्षेत्र के लोगो में आक्रोश है, इसी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नगर पंचायत में भारी वित्तीय अनियमितताओं के संदर्भ में आज तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया।इनकी माँगों में मुख्य रूप से गांधी नगर वार्ड नंबर 2 में बनाए गए शहीद स्वर्गीय श्रीमती माया बिष्ट द्वार के लागत की जांच, गुरुद्वारा लालकुआं में शौचालय निर्माण में लगाए गये लगभग 1500000 रुपए (15 लाख )में हुई वित्तीय अनियमितताओ की जांच, बुध बाजार के पास 23 लाख रुपए के भारी भरकम बजट से महज टिन शैड से मछली मार्केट का निर्माण और 23 लाख रुपए खर्च करने के बाद फिर इसी मार्केट में 9,50,000 (9 लाख 50 हजार) रुपए से फर्श का निर्माण करवाना,

इसी तरह नगर पंचायत लालकुआं द्वारा अनेक निर्माण कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग जैसी अनेक मांगों को जोर-शोर से उठाया।
इसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बॉबी संभल, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, जिला मंत्री संजीव शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता चौहान,भाजयुमो जिला मंत्री पंकज पांडे, विनय रजवार,अंकित वर्मा, मनोज दिवाकर, रोहन चौधरी,सौरव नेगी, राकेश कुमार गुप्ता, अनूप शर्मा, हिमांशु श्रीवास्तव, गौरव नैनवाल, रामवीर कोहली, वरिष्ठ समाजसेवी ओमवती कश्यप,विक्की बोरा, नरेश खत्री, चंदन बिष्ट,करण तिवारी, मोहसिन अली, हिमांशु डार्बी, सावित्री कश्यप, राम गोपाल कश्यप,राजवंती मिथिलेश दिवाकर आदि अनेक लोगों ने इस धरने में बैठकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा को समर्थन दिया।