Categories

May 15, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

रामनगर में डिवाइडर से टकराई कार, उड़ गए परखच्चे, नगर के दो युवकों की मौत, होमगार्ड घायल

Spread the love

Hm24x7news

रिपोर्टर- मनोज कांडपाल

ठाकुरद्वारा : भयंकर सड़क हादसे में ठाकुरद्वारा के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार रामनगर से ठाकुरद्वारा की दिशा में आ रही कार टांडा मल्लू चौराहे पर डिवाइडर से टक्करा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में नगर के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक होमगार्ड भी घायल हो गया। वहीं, एक युवक कार से उतरकर मौके से ही फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

मृतक अब्दुल रहमान का फाइल फोटो

रामनगर (उत्तराखंड)कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि टांडा मल्लू चौराहे पर रात 2 बजे से फोर्ड फिगो कार संख्या यूके-07एके-1738 तेज गति से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार रामनगर से ठाकुरद्वारा को जा रही थी। हादसा होने के बाद एक युवक कार की पिछली सीट से उतरकर फरार हो गया था। जबकि अगली सीट पर बैठे युवक कार में फंस गए थे, जिनको फायर ब्रिगेड ने कटर से दरवाजों को काटकर बाहर निकाला।

मृतक शाहरुख का फाइल फोटो

कार में कुल चार युवक सवार थे, जिनमें एक होमगार्ड भी है। कोतवाल के अनुसार, कार अब्दुल रहमान उर्फ भूरा पुत्र रहमत अली निवासी मोहल्ला जमनावाला ठाकुरद्वारा चला रहा था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। अगली सीट पर बैठे शाहरूख अली पुत्र मो0अली निवासी लालबाग ठाकुरद्वारा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसको हल्द्वानी उपचार के लिए भेजा गया था। जहां उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

कार की पिछली सीट पर होमगार्ड उस्मान अली पुत्र नन्हे शाह निवासी ठाकुरद्वारा और लोकेश पुत्र देवेंद्र निवासी रायपुर जसपुर बैठे हुए थे। हादसा होते ही लोकेश मौके से फरार हो गया, जबकि घायल होमगार्ड को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। होमगार्ड उपचार के बाद अपने घर चला गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बीती रात हुए इस हादसे में नगर के दो युवकों की मौत से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और सभी का रोते बिलखते बुरा हाल है।

About The Author