Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

सीएम धामी ने हल्द्वानी के ड्रीम इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक को किया सम्मानित

Spread the love

देहरादून. उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की ओर से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और उत्तराखंड पुलिस विभाग के सहयोग से सर्वे ऑडिटोरियम हाथीबड़कला में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर हल्द्वानी के गौजाजाली में स्थित ड्रीम इंटरनेशनल स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कूल के प्रबंधक आमिल हुसैन को सम्मानित किया।

स्कूल की प्रिंसिपल निशा हुसैन ने बताया कि बच्चो को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए ड्रीम इंटरनेशनल स्कूल लगातार प्रयास कर रहा है। बच्चो के विकास के लिए स्कूल में नई नई गतिविधियां कराई जाती है। साथ ही स्मार्ट क्लास के माध्यम से भी पढ़ाई के साथ साथ कई सारी जानकारी भी दी जा रही है।

प्रबंधक आमिल हुसैन ने स्कूल के सारे स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि स्टाफ के सहयोग से ही स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया गया है।

साथ ही उनके स्कूल द्वारा भविष्य में भी लगातार बच्चो को मिल रही शिक्षा को और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। जिससे बच्चो को अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सही दिशा मिल सके।

About The Author