Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

कांग्रेस की नैनीताल जिले मेें “भारत जोड़ो यात्रा” 14 नवंबर से, सभी विधानसभाओं में तय हुए प्रभारी

Spread the love

हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 14 से 19 नवंबर के बीच नैनीताल जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। शुक्रवार को स्वराज आश्रम में तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन और महानगर प्रभारी अनुपम शर्मा की मौजूदगी में शुक्रवार को बैठक में तय किया गया कि 14 नवंबर को रामनगर, 17 को भीमताल व हल्द्वानी, 18 को हल्द्वानी और 19 नवंबर को लालकुआं व नैनीताल विधानसभा में यात्रा निकलेगी।
जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बताया कि भीमताल के लिए पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, डाॅ. केदार पलडिय़ा व गोपाल बिष्ट संयोजक होंगे। रामनगर में पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, नैनीताल में पूर्व सांसद डाॅ. महेंद्र पाल व पूर्व विधायक संजीव आर्य और लालकुआं के लिए हरेंद्र बोरा, नंदन दुर्गापाल, लालचंद सिंह, रामबाबू मिश्रा, गुरदीप सिंह व इंद्रपाल आर्य को संयोजक मंडल में शामिल किया गया है।

विधायक सुमित हृदयेश हल्द्वानी और कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के संयोजक होंगे। महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत सिंह बगड़वाल व पीसीसी मेंबर हरीश मेहता को भी हल्द्वानी में यात्रा की सफलता के लिए जिम्मा मिला है।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा आजाद भारत की सबसे बड़ी यात्रा साबित हो रही है। बैठक में विक्रम सामंत, भास्कर पलड़िया, डीके डालाकोटी, हेम पांडे, प्रेम मेहरा, राजेंद्र नेगी, जमुना कत्यूरा, हाजी सुहैल सिद्दीकी्र नरेंद्र खनी, पुष्पा नेगी, शोभा बिष्ट आदि मौजूद थे।

About The Author