Categories

May 9, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

उत्तराखंड: प्रमुख होटल कारोबारी भुवन गुंज्याल की सड़क हादसे में मौत,CM ने जताया दुःख

Spread the love

उत्तराखंड : पिथौरागढ़ के प्रमुख होटल कारोबारी भुवन गुंज्याल की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। गुंज्याल देर रात पिथौरागढ़ शहर से चंडाक स्थित अपने होटल के लिए निकले थे लेकिन वहां नहीं पहुंचे। 

शनिवार को मॉर्निंग वॉक पर जा रहे लोगों को वरदानी मंदिर से करीब 50 मीटर पहले झरने के निकट एक कार खाई में गिरी नजर आई। लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेजा। भुवन गुंज्याल फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी भी थे। 

कारोबारी भुवन गुंज्याल के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम ने उनके परिजनों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी।

About The Author