Categories

August 9, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

मुखानी थाना क्षेत्र छेड़खानी   से परेशान बेटी को मामा के घर भेजा, दबंगों ने परिवार को पीटा, पीड़िता के भाई को लगे नौ टांके

Spread the love

मुखानी थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान युवती को परिजनों ने उसके मामा के घर भेज दिया। इससे भड़के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती की मां और भाई को पीटा। सिर पर रॉड लगने से भाई लहूलुहान हो गया।

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान युवती को परिजनों ने उसके मामा के घर भेज दिया। इससे भड़के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती की मां और भाई को पीटा। सिर पर रॉड लगने से भाई लहूलुहान हो गया।

छड़ायल क्षेत्र निवासी महिला का एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उनकी बेटी को आए दिन एक युवक पीछा कर अश्लील फब्तियां कसता था। युवती ने इसकी शिकायत युवक की मां से कर दी। इस पर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। लोकलाज के भय से मां ने बेटी को उसके मामा के घर भेज दिया। इससे भड़का युवक अपने तीन-चार साथियों के साथ बुधवार रात युवती के घर में घुस गया। उसने युवती के भाई पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मां बचाने आई तो उसे भी नहीं बख्शा।

आसपास के लोग आए और घायलों को बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल युवक के सिर में नौ टांके लगाने पड़े। थाना प्रभारी विजय सिंह ने मेहता ने बताया कि तहरीर पर आरोपी जितेंद्र कश्यप, उसकी मां शकुंतला समेत तीन-चार अज्ञात युवकों के खिलाफ हथियारों से चोट पहुंचाने, जान बूझकर अपमानित करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

About The Author