Categories

February 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

गौ माता को राज्य माता घोषित करने के संकल्प के साथ देहरादून पहुँची दंडवत यात्रा

Spread the love

संपादक:- मनोज कांडपाल

हरिद्वार से देहरादून तक आस्था, तप और संकल्प की ऐतिहासिक यात्रा

आदरणीय विनोद भट्ट जी के नेतृत्व में निरंतर दंडवत करते हुए यात्रा का धर्मपुर, देहरादून में भव्य स्वागत

🔸 हरिद्वार से प्रारंभ हुई गौ रक्षा संकल्प दंडवत यात्रा आज देहरादून की पावन भूमि धर्मपुर पहुँची

🔸 इस पवित्र यात्रा का नेतृत्व आदरणीय विनोद भट्ट जी कर रहे हैं, जो निरंतर दंडवत करते हुए कठिन तपस्या के साथ आगे बढ़ रहे हैं

🔸 यात्रा का उद्देश्य गौ माता को ‘राज्य माता’ एवं ‘राष्ट्र माता’ का संवैधानिक दर्जा दिलाना है

🔸 धर्मपुर आगमन पर पूज्य गुरुदेव श्री गोपाल मणि जी महाराज, भारतीय गौ क्रांति मंच, श्री गोपाल गोलोक धाम के परिकर, दीदी माताएँ एवं बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित रहे

🔸 हरियाणा से आए एक संत भी इस गौ संकल्प यात्रा में विनोद भट्ट जी के साथ निरंतर सहभागी बने हुए हैं

🔸 वक्ताओं ने कहा— यह किसी व्यक्ति का मनोबल नहीं, बल्कि गौ माता का मनोबल है, जो पूरे समाज को जागृत कर रहा है

🔸 जगतगुरु शंकराचार्य एवं ज्योतिष पीठ के पूज्य मुख्तेश्वर जी महाराज द्वारा भी गौ माता को राष्ट्र माता/राज्य माता घोषित करने का समर्थन किया जा चुका है।

🔸 देहरादून की धर्मप्रेमी एवं संभ्रांत जनता से यात्रा के संकल्प को मजबूती देने की अपील की गई।

🔸 वक्ताओं ने उत्तराखंड सरकार से देवभूमि में गौ माता को राज्य माता का संवैधानिक दर्जा देने की माँग रखी।

नारे और उद्घोष

📢 गौ माता – राज्य माता!
📢 देवभूमि उत्तराखंड – गौ माता राज्य माता!
📢 गौ माता की जय!

वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में गौ माता के लिए इस प्रकार कष्ट सहकर तपस्या करने वाले लोग विरले हैं। यह संकल्प अवश्य सफल होगा और गौ माता को उनका सम्मान मिलेगा।

About The Author

2 thoughts on “गौ माता को राज्य माता घोषित करने के संकल्प के साथ देहरादून पहुँची दंडवत यात्रा

  1. Alright, hear me out, Xoso123… Been dabbling in some lotto stuff, and this site is surprisingly easy to use. Quick results, and the chances are decent. Worth a look if you enjoy that kind of thing: xoso123. Remember to gamble responsibly!

Leave a Reply to 88vinstone Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *