Categories

August 7, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

देहरादून-(बड़ी खबर) कॉलेजों में अब 15 दिन की छुट्टियां कम करने की तैयारी

Spread the love

देहरादून- उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में अब साल में 15 दिन की छुट्टियां और कम हो जाएंगे इसके अलावा सभी विश्वविद्यालयों के लिए प्रवेश परीक्षा और छात्र संघ चुनाव के लिए एक समान कैलेंडर तैयार किया जाएगा।

उच्च शिक्षा के चिंतन शिविर में दूसरे दिन विभागीय मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के कमजोर प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आयोजन में प्रिंसिपल और विश्वविद्यालय के अफसरों की मौजूदगी न के बराबर देखते हुए हाथ खड़ा कर सब की हाजिरी लगवाई । साथ ही गैरहाजिर प्राचार्य और रजिस्ट्रार का वेतन काटने के निर्देश दिए। मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि कॉलेजों में सर्दियों और गर्मियों की छुट्टियों को कुल मिलाकर 15 दिन की कटौती की जाएगी और एकेडमिक कैलेंडर का पूरी तरह पालन कराया जाएगा।

About The Author