Categories

May 7, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग तेज़ कांग्रेस ने विशेष सत्र में मुद्दा उठाने को कहा, नेता प्रतिपक्ष को लिखा पत्र

Spread the love

लालकुआं (नैनीताल)। आगामी उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाने की मांग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की है। इस संबंध में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कालोनी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी को पत्र भेजा है।

प्रमोद कालोनी ने पत्र में कहा है कि वर्ष 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पारित वनाधिकार अधिनियम (Forest Rights Act) का उद्देश्य उन समुदायों को न्याय दिलाना था जो पीढ़ियों से वन भूमि पर निर्भर रहे हैं। लेकिन उत्तराखंड में इस कानून का क्रियान्वयन लगभग ठप पड़ा हुआ है।

उन्होंने बताया कि देशभर में अब तक 26 लाख से अधिक दावे स्वीकृत किए जा चुके हैं और 1600 से अधिक वन ग्रामों को राजस्व ग्राम का दर्जा मिल चुका है। जबकि उत्तराखंड में अब तक सिर्फ 185 दावे ही स्वीकृत हुए हैं और केवल छह ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित किया गया है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बिंदुखत्ता जैसे क्षेत्रों में दशकों से लोग बसते आ रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें अभी तक राजस्व ग्राम का दर्जा नहीं मिल सका है। उन्होंने मांग की है कि विधानसभा के विशेष सत्र में इस विषय को प्राथमिकता के साथ उठाया जाए ताकि स्थानीय निवासियों को उनका हक मिल सके।

About The Author

5 thoughts on “बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग तेज़ कांग्रेस ने विशेष सत्र में मुद्दा उठाने को कहा, नेता प्रतिपक्ष को लिखा पत्र

  1. VNQ8? Already on it, brothers! The graphics are slick and the bonuses are pretty sweet. Definitely better than some of the other sites I’ve been messing with. Easy to get started. Check it out! vnq8

  2. Hi365 is on my radar now. A friend recommended it, saying their customer support is top-notch. That’s always a big plus in my book. Thinking of giving it a try this weekend. Thoughts Anyone else use it Find your thrills on hi365

  3. Looking for some VIP games. Gotta love the high roller experience. This site promises it, so I’ll check if they walk the walk. Anyone else playing here Have you had any wins Jump on over to vip games.

Leave a Reply to vip games Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *