Categories

February 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

धारी ब्लॉक को 112.34 करोड़ की विकास सौगात, लालकुआं–हल्दूचौड़ में तीन बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ

Spread the love

संपादक:-मनोज कांडपाल

स्थान:-लालकुआं

धारी/लालकुआं। नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक में सोमवार को यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुल 112.34 करोड़ रुपये की 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास के लिए विशेष रूप से लालकुआं–हल्दूचौड़ क्षेत्र को महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रदान की गईं, जो विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के अथक प्रयासों का परिणाम बताया गया।

1.5 करोड़ रुपये से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौला में स्वीमिंग पूल पर टेंसाइल शेड का निर्माण।

कार्यक्रम में लालकुआं–हल्दूचौड़ के लिए निम्नलिखित प्रमुख योजनाओं की सौगात मिली—

5.35 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं में आधुनिक परीक्षा भवन का निर्माण।

97.72 लाख रुपये की लागत से लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड़ में चाहरदीवारी का निर्माण।

स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री धामी और लोकप्रिय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्र की शिक्षा, खेल और बुनियादी सुविधाओं को नई दिशा देंगे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

About The Author

2 thoughts on “धारी ब्लॉक को 112.34 करोड़ की विकास सौगात, लालकुआं–हल्दूचौड़ में तीन बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ

Leave a Reply to phdream88 Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *