Categories

November 18, 2025

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

उत्तराखंड में सख्त भू-कानून लाएगी धामी सरकार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का ऐलान

Spread the love

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भू-कानून को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया को आधारहीन बताते हुए कहा कि बजट सत्र में राज्य सरकार जन भावनाओं के अनुरूप कड़ा भू-कानून लाने जा रही है।

भट्ट ने कांग्रेस के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि सरकार ने पहले ही कानून के उल्लंघन के मामलों की जिलाधिकारी स्तर पर जांच पूरी कर ली है। ऐसी सभी विवादित जमीनें अब राज्य सरकार में निहित होंगी। उन्होंने कहा कि राज्यवासियों की एक एक इंच जमीन की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री धामी राज्य में कड़े भू-कानून के लिए अपनी प्रतिबद्धता जता चुके हैं और बजट सत्र मे भू-कानून आने वाला है। सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि वायदों को पूरा करने में भाजपा और मुख्यमंत्री धामी खरे उतरते रहे हैं। जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो उसे राज्य के सांस्कृतिक सरंक्षण से कोई लेना देना नही है। राज्य की सांस्कृतिक पहचान को बनाये रखने और डेमोग्राफी में कोई बदलाव न हो, इसे लेकर भाजपा पूरी तरह सचेत है। धामी सरकार में लैंड जिहाद पर कानून बना तो हजारों हैक्टेयर सरकारी भूमि को छुड़ाया गया।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस आज भू-कानून को लेकर सवाल और आरोप लगा रही है, लेकिन उसने कभी राज्य की सांस्कृतिक सरंक्षण और डेमोग्राफी मे परिवर्तन पर कोई कदम नही उठाया। कांग्रेस महज तुष्टिकरण की नीति को अमल में लाती रही और जरूरी मुद्दे उसके लिए गौण हो गए।

About The Author

You may have missed