Categories

August 9, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्दुचौर गोला गेट पर रेट पर बनी बात, 15 से गौला में उतरेंगे खनन वाहन

Spread the love

हल्दूचौड़। गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के बैनर तले भाड़े लेकर चल रहा विरोध थम गया है। विधायक मोहन बिष्ट की ओर से क्रशरों में 30 रुपये का रेट निर्धारित करने के आश्वासन के बाद अब 15 फरवरी से गौला में वाहन उतरेंगे।

बता दें कि खनन कार्य में लगे वाहन स्वामी रेट को लेकर आंदोलित थे।
इधर, गौला खनन समिति अध्यक्ष रमेश जोशी ने यहां हुई बैठक में चेतावनी दी कि यदि 30 रुपये से कम भाड़ा किया गया तो उसी दिन वाहनों के चक्के रोक दिए जाएंगे। वहां महामंत्री जीवन कबडवाल, कोषाध्यक्ष रमेश चंद जोशी, शंकर जोशी, कीर्ति पाठक, हेमचंद दुर्गापाल, इंदर सिंह पनेरी, इंदर सिंह नयाल, रमेश चंद कांडपाल, जीवन बोरा, पंकज दानू, वीरेंद्र दानू समेत कई वाहन स्वामी थे।

About The Author