Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी जेल में फिर मारपीट, एक महीने में मारपीट का तीसरा मामला

Spread the love

रिपोर्टर मनोज कांडपाल

हल्द्वानी जेल में एक बार फिर से मारपीट का मामला सामने आया है, पिछले एक महीने में जेल के अंदर 3 ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें मारपीट का प्रकरण सामने आया है, जेल में बंद अमरीक और तस्लीम की आपस में झड़प हो गई जिसके बाद वहां मौजूद सज्जाद नाम के सिपाही ने दोनों को समझा-बुझाकर उनको अलग-अलग काम सौंपा दिया, तस्लीम तो चुपचाप अपना काम करता रहा जबकि अमरिक ने काम करने से मना कर दिया और सिपाही का कॉलर पकड़ लिया जिसके बाद अमरीक को सिपाही सज्जाद और कैदी तस्लीम द्वारा जमकर पीटा गया, आरोप है कि अमरिक ने सिपाही का कॉलर पकड़ लिया था और उसके साथ अभद्रता की , बताया जा रहा है कि पानी भरने को लेकर दो कैदियों में आपसी विवाद हुआ था, डिप्टी जेलर के मुताबिक इस मामले में सिपाही समय दोनों कैदियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

About The Author