धरने में पहुँचे टिहरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष
The post धरने में पहुँचे टिहरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच के तत्वाधान में शहीद स्मारक देहरादून में धरना प्रदर्शन/कर्मिक अनशन के 59 वें दिन क्रमिक अनशन मे अल्मोड़ा के मोहन चंद्र शर्मा,रामनगर से नवीन नैथानी और देहरादून से संयोजक अम्बुज शर्मा बैठे।
आज धरने को समर्थन देने पहुँचे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी उमेश चरण गुसाईं (तोता भाई) ने कहा कि एक तरफ़ तो सरकार पूरे प्रदेश में 10% क्षैतिज आरक्षण लागू करवाने के बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगा कर वाह-वाही लूटी रही है तो दूसरी तरफ़ सचिवालय में बैठे उनके सचिव उनके प्रयासों में पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा जब सरकार अस्थाई राजधानी के जिलाधिकारी प्रवास में पिछले 2 माह से प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों की सुध नहीं ले पा रही है तो दूर-दराज के क्षेत्र वालों का तो भगवान ही मालिक है।
मंच के संयोजक अम्बुज शर्मा ने बताया कि आज 59 दिन गुज़र चुके हैं। हमारे आंदोलन को परंतु अभी तक कोई भी सकारात्मक वार्ता शासन प्रशासन/सरकार से नहीं हुई जिस कारण सभी आंदोलनकारियों में रोष व्याप्त है ।
उन्होंने बताया कि कल हम 60वें दिन में प्रवेश कर जाएंगे और अब समय आगया है कि इस आंदोलन का स्वरूप उग्र किया जाए जिसके क्रम में 14 अगस्त को इन नौकरशाहों की करतूत एक प्रैस वार्ता के माध्यम से की जाएगी जिसके बाद भी सरकार इस मामले का संज्ञान नहीं लिया तो इस आन्दोलन को सरकार के ख़िलाफ़ शुरू कर दिया जायेगा।
बुधवार को समर्थन देने वालों में राम किशन, शैलेश सेमवाल, उत्तरकाशी से बालगोविंद डोभाल, चंद्रा सुंदरियाल, टिहरी से हरिओम ओमी , गीता नेगी, पुष्पा बहुगुणा, रेखा शर्मा, रामपाल सिंह, सुरेश कुमार, सावित्री पंवार, देवेश्वर काला,मनोरथ प्रसाद ध्यानी, प्रमोद सिंह नेगी, अव्युक्त जोशी,प्रभात डंडरियाल, सुरेश कुमार दौलत सिंह बगड़वाल, पुष्पा रावत, रेखा शर्मा आदि पहुंचे।
The post धरने में पहुँचे टिहरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष appeared first on Avikal Uttarakhand.