क्लेमेंट टाउन से शिफ्ट होगा ग्राफिक एरा
The post क्लेमेंट टाउन से शिफ्ट होगा ग्राफिक एरा appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। ग्राफिक एरा के अधिकांश कोर्स चकराता रोड पर शिफ्ट किये जायेंगे। ग्राफिक एरा के शीर्ष प्रबंधन ने क्लेमेंट टाउन में भीड़ और अतिक्रमण बढ़ने के मद्देनजर यह निर्णय किया है। अक्टूबर में यह प्रक्रिया शुरु कर दी जायेगी।
ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने बताया कि अब ग्राफिक एरा के क्लेमेंट टाउन स्थित परिसर को आवासीय परिसर के रूप में संचालित करने की योजना बनाई गई है। इस परिसर में केवल हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं को रखा जायेगा।
विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों को मेडिकल कॉलेज के पास शिफ्ट कर दिया जायेगा। विश्वविद्यालय से बाहर रहने वाले सभी छात्र छात्राओं के लिए वहां कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, पुस्तकाल, विभिन्न हॉस्टल आदि बनाने और अन्य सुविधाएं विकसित करने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं।
डॉ घनशाला ने बताया कि कक्षाएं शिफ्ट करने का पहला चरण अक्टूबर में शुरु हो जायेगा। दो वर्षों में क्लेमेंट टाउन से शिफ्टिंग का कार्य पूरा कर लिया जायेगा। सबसे पहले नर्सिंग, फार्मेसी, पैरामैडिकल आदि से जुड़े कोर्सों को मेडिकल कालेज के पास शिफ्ट किया जायेगा। अतिक्रमणों के कारण मार्ग संकरा होने और आवासीय क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां काफी बढ़ जाने के कारण क्लेमेंट टाउन में संस्थान चलाना अब आसान नहीं रहा है।
गौरतलब है कि अतिक्रमण और व्यवसायिक गतिविधियों से सेना व वायु सेना के वाहनों, पर्यटन स्थल और विश्वविद्यालय आने-जाने वालों को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ता है। सेना के उच्च अधिकारी इस संबंध में कई बार उच्च स्तर पर अनुरोध भी कर चुके हैं। इस पर जिला स्तर पर प्रशासन, पुलिस, प्राधिकरण, नगर निगम आदि की कमेटी का गठन भी किया गया था, लेकिन उसके बाद कुछ नहीं हुआ।
The post क्लेमेंट टाउन से शिफ्ट होगा ग्राफिक एरा appeared first on Avikal Uttarakhand.
No more login issues like I had on other sites. This portal is seamless and gets me straight to the action. Cheers to topslot88login for keeping it simple.
The community here is great and the rewards keep me coming back. It is easily one of the most reliable spots online. Visit ph90jiliclub