Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की हल्दूचौड़ नगर इकाई ने वृक्ष वितरण कार्यक्रम किया आयोजित ,उद्देश्य समाज और प्रकृति के संरक्षण को बढ़ावा देना था ।

Spread the love

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की हल्दूचौड़ नगर इकाई ने वृक्ष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज और प्रकृति के संरक्षण को बढ़ावा देना था। नगर अध्यक्ष जीवन पाण्डे तथा योगेश दुमका द्वारा क्षेत्र के लोगो को निशुल्क वृक्ष वितरण किए गए । इस कार्यक्रम में नगर इकाई के समस्त वरिष्ठ सदस्य व पत्रकार मौजूद रहे ।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:

  • वृक्ष वितरण: हल्दूचौड़ नगर इकाई के पत्रकारों ने फलदार वृक्ष जैसे आम, अमरूद, लीची और कटहल वितरित किए।
  • जन भागीदारी: क्षेत्र के निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और वृक्षों की देखभाल करने का संकल्प लिया।
  • पर्यावरण मित्र: डॉ. आशुतोष पंत ने वृक्षारोपण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • सहयोग: दिव्यांग कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर लाल ने भी सहयोग दिया।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की भूमिका:

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के माननीय प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी जी के आदेशों पर और नैनीताल जिला अध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट जी के नेतृत्व में समाज और प्रकृति के संरक्षण हेतु कार्य करती है। इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे।

About The Author