Categories

May 7, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी:अंकित हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार-

Spread the love

अंकित हत्याकांड में पुलिस ने प्रेमिका डॉली उर्फ माही और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के बाद चार लोग फरार चल रहे थे। जबकि पुलिस सपेरे को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब अंकित हत्याकांड की मास्टर माइंड माही और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आज आईजी निलेश आनंद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट ने सयुक्त रूप से खुलासा किया। कारोबारी अंकित चौहान की हत्या माही ने नाग से कटवाकर की थी। हत्याकांड के बाद वह पीलीभीत अपनी नौकरानी के घर पहुंची। जहां से उनके नेपाल भागने की ख़बर पुलिस को मिली थी। पुलिस की टीमें लगातार उनके पीछे लगी थी। पीलीभीत के बाद वह दिल्ली बस से गए थे।

पुलिस पूछताछ में माही ने बताया कि वह बरेली से दिल्ली भागे थे। जहा वह कई महंगे होटलों में रुके। इसके बाद वहा से कोर्ट में सरेंडर होने के लिए हल्द्वानी आ रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं बताया की उन्होंने अंकित को बीयर पीने के लिए बुलाया था जिसके बाद अंकित घर पहुंचा तो वह भीगा था। बारिश में भीगने से वह माही के बेड पर कंबल ओढ़कर लेट गया। तभी चारों ने उसे दबा दिया और सपेरे ने साप से उसकी जींस ऊपर कर कटवा दिया। इसके बाद अंकित तड़पता रहा। इस बीच उसे दूसरी बार फिर कटवाया जिसके बाद अंकित की मौत हो गई। इसके बाद राम अवतार और दीप कांडपाल गाड़ी लेकर लाश को ठिकाने लगाने के लिए जगह खोजने गए। इसके बाद अंकित की लाश को कार में डालकर भुजियाघाट की ओर ले गए। वहा मौका न मिलने से वह वापस लौट आए और तीनपानी बाएपास के कार में छोड़कर चले गए। फिलहाल अंकित हत्याकांड में नौकर और नौकरानी फरार चल रहे है।

खुलासे में सामने आया की दीप कांडपाल से वह पिछले 8 साल से प्रेम करती थी जबकि अंकित 6 साले से उसके साथ था। यहां साफ हो गए कि दीप और माही पहले से ही रिलेशन में थे।

About The Author