Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी – (बड़ी खबर) BJP प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे हल्द्वानी, मंडलों की समीक्षा, इस तारीख तक होगी 274 मंडलों की घोषणा

Spread the love
  • हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

हल्द्वानी- पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ में भू धसाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद अकल्पनीय है। जिस तरह उत्तराखंड में आपदाएं आती रहती हैं लेकिन जोशीमठ जो कि ऐतिहासिक शहर है वहां घरों में दरारें आना जमीन धंस जाना बेहद अकल्पनीय है। सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं आज जोशीमठ के दौरे पर हैं, इसके अलावा सरकार प्राथमिक स्तर पर जो भी जरूरी समझा वह कदम उठाए हैं। विस्थापन करने के साथ-साथ जोशीमठ के लोगों के पुनर्वास के लिए भी सरकार कदम उठा रही है। इसके अलावा वहां चल रहे आसपास के निर्माण कार्यों को भी बंद कर दिया गया है। तथा लोगों के रहने के लिए जीएमबीएन और बद्रीनाथ मंदिर समिति के सभी गेस्ट हाउस टेकओवर किए हैं। इसके साथ ही पुनर्वास होने तक लोगों को किराया भी दिया जाने का निर्णय सरकार ने लिया गया है। सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ जोशीमठ के स्वरूप को बचाने के लिए काम कर रही है।

15 से पहले घोषित होंगे 274 मंडल अध्यक्ष

उत्तराखंड में बीजेपी मंडल स्तर पर अपने संगठन के विस्तार में जुटी हुई है, इसी क्रम में हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कुमाऊं मंडल में भाजपा के विभिन्न संगठनात्मक जिलों के मंडलों की समीक्षा करते हुए आगामी 15 जनवरी से पूर्व पूरे प्रदेश में भाजपा के 274 मंडलों के अध्यक्ष घोषित किए जाने की बात कही है। मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि संगठन विस्तार का काम तेजी के साथ चल रहा है। आगामी 15 जनवरी से पूर्व सभी संगठनात्मक जिलों के मंडल जिनमें कुछ नई मंडल भी शामिल है 15 जनवरी से पहले घोषणा कर दी जाएगी।

About The Author