Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी बड़ी खबर:हाईवे पर दूध का कैंटर और टेंपो में जोरदार भिड़ंत दोनों वाहन हाईवे से नीचे पलटे चालक गंभीर

Spread the love

हल्द्वानी: हल्द्वानी लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखा गया जहां अनियंत्रित दूध का कैंटर ने टैंपू को जोरदार टक्कर मार दी जिससे टैम्पो वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो और कैंटर सड़क के किनारे जाकर पलट गए हादसे में टेंपो सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे स्थानीय लोग 108 सेवा से अस्पताल को भेजा जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

गनीमत है कि टेंपो में सवारिया नहीं थी नहीं तो कई लोगों की जान जा सकती थी। जिस तरह से टेंपो छतिग्रस्त हुआ है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि टक्कर जबरदस्त थी। बताया जा रहा है कि मोटाहल्दु ग्रामीण बैंक के पास टेंपो सवार हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहा था जबकि दूध का कैंटर लाल कुआं से हल्द्वानी की ओर आ रहा था जहां कैंटर द्वारा ओवरटेक करने के दौरान हादसा हो गया घटना के बाद कैंटर सड़क के नीचे जा पलटा जबकि टैंपू हाईवे पर पलट गया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है तो वहीं घायल टेंपो चालक का इलाज चल रहा है।

About The Author