Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहां होटल में लाश मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

Haldwani News- हल्द्वानी में रोडवेज के पास एक निजी होटल में 44 वर्षीय एक व्यक्ति का शव होटल के कमरे में मिला है, कमरे में शव मिलने की सूचना पर आसपास हड़कंप मच गया। होटल कर्मचारियों द्वारा इसकी भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी को दी गई, भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया है,

शव की शिनाख्त देवकीनंदन जोशी ग्राम हरिपुर जमन सिंह के रूप में हुई है, देवकीनंदन जोशी के भाई तहसील में अराइज नवीस हैं, जिनके साथ देवकीनंदन जोशी भी सहयोगी के तौर पर काम करते हैं, जो कल सुबह तहसील जाने के लिए निकले थे और अपनी गाड़ी तहसील में खड़ी कर लापता हो गए, आज रोडवेज बस स्टेशन के पास एक निजी होटल में उनका शव मिला है।बताया जा रहा है कि उन्होंने सल्फाज खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

About The Author